Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी में 25 फैक्ट्रियों पर एक साथ छापे, प्रदूषण फैलाने पर सील

लोनी में 25 फैक्ट्रियों पर एक साथ छापे, प्रदूषण फैलाने पर सील

लोकपथ लाइव, गाजियाबाद: गाजियाबाद की तहसील लोनी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को एक साथ कई टीमों ने 25 अवैध फैक्ट्रियों के विरुद्ध सीलिंग और विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। डीएम गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी लोनी दीपक सिंहनवाल के नेतृत्व में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। बहटा हाजीपुर, सेवाधाम, अजीम विहार, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, अंकित विहार और टीला शहबाजपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में तहसील प्रशासन, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, विद्युत विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की सात संयुक्त टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। अभियान के दौरान लोहा सहित अन्य धातु गलाने समेत प्रदूषण फैलाने वाली कुल 25 अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई। इसक साथ ही लोनी से लगे दिल्ली के मंडोली क्षेत्र में भी कुछ फैक्ट्रियों को इस दौरान सीपीसीबी ने सील किया है।
केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के साथ प्रशासन ने की इन क्षेत्रों में कार्रवाई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली के अधिकारियों की टीम के साथ गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक साथ लोनी के अत्यधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र में एक साथ जाल बिछाकर कार्रवाई शुरू की। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की टीमें सेवाधाम क्षेत्र बार कर दिल्ली के मंडोली और सबोली तक भी पहुंची, जहां संचालित मिली कुछ लोहे से जुड़ी फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई कर सील कर दिया गया। इसके अलावा सबसे ज्यादा फैक्ट्रिया कृष्णाविहार, अमित विहार सहित अन्य स्थानों पर सील की गई। मंगलवार को करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई में सात टीमों ने एक समय में अलग-अलग कार्रवाई की है। बड़ी संख्या में क्षेत्र में अवैध इकाइयां संचालित मिलने से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी हैरत में रह गए। हालांकि इस दौरान कई फैक्ट्रियां ऐसी भी चिन्हित की गई, जो पहले भी प्रशासन की टीम सील कर चुकी थी।
इन फैक्ट्री संचालकों की फैक्ट्री सील, नोटिस के साथ बिजली काटी
लोनी क्षेत्र में वायु प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक व व्यावसायिक कुछ इकाइयों को दंडात्मक कार्रवाई का नोटिस भी दिया गया, जो उनकी फैक्ट्री के गेट पर चस्पा किया गया है। इसमें अशरफ आलम (लक्ष्मी नगर) जिम सेंटर के पास,
विकास गुप्ता (सोनिया नगर) ए1 मैरिज होम के पास, अफसर (सोनिया नगर) ए1, कलम को (संगम विहार) बुद्ध बाज़ार रोड पर कोयले के इस्तेमाल से लोहा गर्म करने की भट्टी चलाने के मामले में नोटिस दिया। इसके अलावा शमीम खान (बेहटा हाजीपुर), नवल किशोर (लक्ष्मी गार्डन) को विशेष रूप से नोटिस दिए गए। इसके अलावा कई अन्य नाम भी नोटिस की कार्रवाई में शामिल है। इसके अलावा कालूराम, भानू शर्मा, राहुल मौर्य की फैक्ट्रियां सील हुई। वहीं टीम ने गणेश इंजीनियरिंग,  ममता कश्यप, मनार जैन, ब्रज पाल, अनूप कुमार,जगत सिंह के विद्युत कनेक्शन काटते हुए सीलिंग की कार्रवाई की है।
हर टीम में शामिल रहे एक-एक सीपीसीबी अधिकारी, बांटे गए क्षेत्र
टीम-1: पहली टीम सेवाधाम और मंडोली रोड पर पहुंची, जिसमें सीपीसीबी से डा. यशपाल यादव, यूपीपीसीबी से सतेंद्र प्रताप और नायब तहसीलदार प्रशांत सक्सैना रहे।
टीम-2: दूसरी टीम बेहटा हाजिपुर और लक्ष्मण गार्डन पहुंची, जिसमें सीपीसीबी से एम. बिलाल, यूपीपीसीबी से सुशांत पांडेय और नयाब तहसीलदार उमेश त्यागी रहे।
टीम-3: तीसरी टीम अमित विहार में रही, जिसमें सीपीसीबी से मदनेश कुमार, संजय कुमार और मोदीनगर तहसीलदार रजत सिंह रहे।
टीम-4: चौथी टीम प्रेमनगर पहुंची, जिसमें कार्रवाई की जिम्मेदारी सीपीसीबी से अब्दुल मुतैन, आयुष और नायब तहसीलदार रति गुप्ता पर रही।
टीम-5: पांचवी टीम कृष्णा विहार में पहुंची, जिसमें सीपीसीबी के अधिकारी रमनद्वीप सिंह, मदन और एक नायब तहसीलदार रहे।
टीम-6: छठी टीम ने अंकित विहार में कार्रवाई की है। इसमें सीपीसीबी के अधिकारी जिज्ञासा सोनी, चरणसिंह और नायब तहसीलदार प्रियंका रही।
टीम-7: सातवीं टीम ने प्रदूषण को लेकर टिल्ला सहबाजपुर में कई बड़ी फैक्ट्रियों को सील किया। इसमें सीपीसीबी अधिकारी गोकुल कनन, सुरजीत और तहसीलदार जयप्रकाश रहे।
लोनी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम  दीपक सिंहनवाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। सीलिंग की निगरानी के लिए भी एक टीम बनेगी।
Screenshot

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 7 5
Total views : 403821

Follow us on