Select Language :

Home » एजुकेशन » एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी, लिया आशीर्वाद

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी, लिया आशीर्वाद

 लोकपथ लाइव, मुज़फ़्फरनगर। रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को एमजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ पारंपरिक उत्साह के साथ पर्व मनाया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) हरिकेश यादव से मुलाकात की
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में छात्राओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद व सफल जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व समझाते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर हरिकेश यादव को राखी बांधी, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने गुप्ता नर्सिंग होम पहुंचकर वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनीष अग्रवाल को भी रक्षा सूत्र बांधा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या  मोनिका गर्ग ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ इस आयोजन से बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से जुड़ने का यादगार अवसर मिला।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 8 4 3
Total views : 403505

Follow us on