Select Language :

Home » एजुकेशन » बीएसए को मिला रील बनाने वाली शिक्षिकाओं का स्पष्टीकरण

बीएसए को मिला रील बनाने वाली शिक्षिकाओं का स्पष्टीकरण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षिकाओं द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने और कम नामांकन दर से जुड़े मामले में जांच की प्रक्रिया अब आगे पढ़ रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद दोनों  शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को अपना स्पष्टीकरण सौंप दिया है। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) स्तर से अग्रिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

How to Make a News Portal

शिक्षिकाओं ने स्पष्टीकरण में दिए तर्क, मानी गलती

खतौली के टबीटा परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपा रावत ने खतौली BEO पंकज कुमार को दिए स्पष्टीकरण में अवगत कराया कि स्कूल कार्यक्रमों के दौरान बनाए गए वीडियो में बाद में फिल्मी गाने लगाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना उनकी गलती रही। वहीं, पुरकाजी ब्लॉक के कोलाहेड़ी विद्यालय की शिक्षिका रितिका भारद्वाज ने BEO के माध्यम से बीएसए को भेजे जवाब में बताया कि स्टंट और डांस के वीडियो भूलवश बने थे और उस दौरान स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे।

BSA और DM स्तर से होगी आगे की कार्रवाई

बेसिकआशिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के स्पष्टीकरण प्राप्त हो गए हैं और जांच प्रक्रिया के तहत उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की जाएगी। बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय परिसर की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी (DM) से वार्ता कर नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षिकाओं द्वारा रील बनाना फिर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना अनुशासनहीनता है। शिक्षिकाओं को एक शिक्षक की गरिमा बनाकर रखनी अति आवश्यक है।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 3 4
Total views : 403748

Follow us on