Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षा में सम्राट इंटर कॉलेज की टापर बनी आफिया परवीन व जोहा

बोर्ड परीक्षा में सम्राट इंटर कॉलेज की टापर बनी आफिया परवीन व जोहा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें हाईस्कूल का रिजल्ट 99 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया।

How to Make a News Portal

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के टॉपर्स: परीक्षा परिणामों के अनुसार, इंटरमीडिएट में आफिया परवीन ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मो. कैफ 80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और मंतशा रानी 79 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

हाईस्कूल (कक्षा 10) के टॉपर्स: हाईस्कूल की परीक्षा में जोहा (पुत्री मो. नसीम) ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा आफिया ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आसिया अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

यूपी बोर्ड: एमडीएस विद्या मंदिर की सुहाना का कमाल, जिले में 10वीं रैंक

प्रधानाचार्य और चेयरमैन का संदेश: विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सम्राट ने सफल विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक लाना सराहनीय है, लेकिन जिन विद्यार्थियों को अपेक्षा से कम अंक मिले हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “वे अपनी कमियों को पहचानें और दृढ़ संकल्प के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।”

प्रधानाचार्य डॉ. अरशद सम्राट ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि हर अंक के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प छिपा है। उन्होंने कहा, “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर आगे बढ़ने के साहस से मापी जाती है। ऊँचा लक्ष्य रखें और स्वयं पर विश्वास रखें।”

 

जिले की मेरिट में 9वें स्थान पर चमकीं होली चाइल्ड स्कूल की आंचल सैनी

इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, जिसमें इरफाना अंजुम, शगूफा नाज, फातिया नाज, फरीदा बानो, इकरा अफशा, मोहम्मद सादिक, उवैश, मोहम्मद कासान, अमन और आयशा शामिल हैं, ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और बधाई दी।

 

चिल्ड्रन एकेडमी में शगुन व निष्ठा बने बोर्ड परीक्षा में स्कूल टापर

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 9 6 0 6
Total views : 292665

Follow us on