
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाओं के परिणाम आते ही जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले में अपना परचम लहराया है। इस वर्ष की परीक्षा में आँचल सैनी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में 9वीं रैंक हासिल कर मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाया है। आँचल की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार और उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।


आँचल की इस विशेष उपलब्धि के साथ-साथ विद्यालय का परीक्षाफल भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) में आँचल सैनी जिले की मेरिट में स्थान बनाकर स्कूल की टॉपर रहीं, जबकि आयशा ने 81.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हर्षित कुमार व सादिका रहमान ने 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के परीक्षा परिणामों में भी विद्यालय का दबदबा कायम रहा और विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में हर्षित गुप्ता 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, इरम 84.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अवनिका 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेन्द्र दहिया ने जिले की मेरिट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली आँचल सैनी और अन्य सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आँचल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समस्त मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अंकित चौधरी, विकास भार्गव, जितेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, पी.के. मिश्रा, अजीत सिंह और सतकुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
चिल्ड्रन एकेडमी में शगुन व निष्ठा बने बोर्ड परीक्षा में स्कूल टापर











Total views : 292659