Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » नंदी स्वीट्स सहित 10 से ज्यादा नामचीन मिठाई प्रतिष्ठानों पर बड़ा छापा, आठ टीम शामिल

नंदी स्वीट्स सहित 10 से ज्यादा नामचीन मिठाई प्रतिष्ठानों पर बड़ा छापा, आठ टीम शामिल

लोकपथ लाइव मुजफ्फरनगर: दीपावली के त्योहारी सीजन पर मिलावटखोरों की शामत आ गई है। दीपावली पर्व के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी और कड़े तेवर वाली कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव और खाद्य आयुक्त के कड़े निर्देशों के बाद सहारनपुर मंडल से आई आठ विशेष टीमों ने शहर और आसपास के 10 से अधिक बड़े एवं प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। मंडल स्तर की बाहरी टीमों के इस औचक एक्शन से शहर के नामचीन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
सहारनपुर मंडल के जिला सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की गठित टीम ने बुधवार को मुजफ्फरनगर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग आठ टीमे सुबह 11 बजे बाजारों में उतरी और नामचीन मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान नंदी स्वीट्स और ऋषि स्वीट्स पर गहनता से जांच कर अधिक सैंपल भरे गए, क्योंकि वहां मिठाईयों में पहले भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
इन बड़ी मिठाई प्रतिष्ठानों से जांच के लिए भरे गए सैंपल
बुधवार को छापेमारी के दौरान के दायरे में शहर के कई जाने-माने ब्रांड और प्रतिष्ठानों पर जांच की गई।  विभाग की टीमों ने नंदी स्वीट्स, शंकर स्वीट्स, स्वीट कार्नर, मदनलाल, गर्ग स्वीट्स, ऋषि स्वीट्स, मंसूरपुर स्थित भगत जी स्वीट्स, दौलतराम स्वीट्स, और रामपुर तिराहा स्थित बीकानेर, हल्दीराम व नई मंडी के रुचि स्वीट्स पर पहुंचकर गहनता से जांच की। टीमों ने मिलावट के संदेह पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खुवा-पनीर के नमूने सील कर लिए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों से आई सिफारिश: इस बड़ी कार्रवाई के बीच राजनीतिक दबाव की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि छापेमारी के तुरंत बाद एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन कॉल कर कुछ चुनिंदा प्रभावशाली मिठाई विक्रेताओं के सैंपल लैब में न भेजने का दबाव बनाया। हालांकि, उच्च स्तर से मॉनिटरिंग होने के कारण विभागीय अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए पारदर्शी तरीके से सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी की है।

How to Make a News Portal
मुजफ्फरगनर खाद्य सुरक्षा आयुक्त-द्वितीय अर्चना धीरान ने बताया कि आठ टीमों ने एक साथ 10 से अधिक नामचीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए मिठाई व अन्य नमूने भरे है।   अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों पर आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहारनपुर से सहायक आयुक्त द्वितीय चमन लाल, जगदंबा सिंह, सुमनलाल, शिवनाथ सिंह, अमित गौतम, अक्षय प्रधान, वैशाली चौधरी, विशाल चौधरी अश्ववनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 9 7 4 1
Total views : 448081

Follow us on