Select Language :

Home » एजुकेशन » यूपी बोर्ड: एमडीएस विद्या मंदिर की सुहाना का कमाल, जिले में 10वीं रैंक

यूपी बोर्ड: एमडीएस विद्या मंदिर की सुहाना का कमाल, जिले में 10वीं रैंक

लोकपथ लाइव, मन्सूरपुर (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा 23 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणामों में मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कालिज के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

How to Make a News Portal

 विद्यालय के लिए गौरव का क्षण तब आया जब इण्टरमीडिएट की छात्रा सुहाना ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में दसवाँ स्थान हासिल किया। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई इबारत लिखने वाली सुहाना की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जबकि कक्षा 12 का परिणाम 99 प्रतिशत रहा।

कक्षा 12 के मेधावी छात्र: सफलता का परचम लहराने वाले अन्य छात्रों में उज्जवल (83%), तनु कंसल (82.2%), वर्षा, रिया और कृष्टि (संयुक्त रूप से 81.6%), अजरा (80.8%), नीतु और सालिया (संयुक्त रूप से 80.6%), तनिषा और समरीन (संयुक्त रूप से 80.4%), पलक और श्रद्धा (संयुक्त रूप से 80%), तनु (79.4%), शुभ (79%), पायल और वंशिका (78.6%), जैनब अंसारी और रिया (78.4%), तथा जिया और सनोनी (78.2%) शामिल रहे।

कक्षा 10 के मेधावी छात्र: हाईस्कूल में कनिष्का (91.17%), दिव्या (90.83%), कनक (90.33%), ईशिका (90.17%), कनक (89.17%), गोपाल (88.67%), दिव्या (87.83%), अनन्त कुमार (87.67%), दिव्यांशु (86.33%), शिव अहलावत (85%), अक्षा (84.67%), नैतिक धीमान (84.33%), युवराज (84%), समार सलमानी (83.83%) और आरूषी राठी (83%) ने विद्यालय का मान बढ़ाया।

मार्गदर्शकों का संदेश विद्यालय के प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं पा सके हैं, वे निराश न हों। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से मापी जाती है। वहीं, संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने कहा कि शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।

इस अवसर पर रेनू चौधरी, अर्पित चौधरी, कपिल कुमार, अनुज चपराना, विक्रान्त कुमार, राजीव टोंडक, अंकित खेरवाल, मनोज कुमार, वैशाली राठी, ज्योति, खुशी और आदित्य बालियान सहित समस्त स्टाफ ने सभी बच्चों को उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 7
Total views : 378825

Follow us on