Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » चिल्ड्रन एकेडमी में शगुन व निष्ठा बने बोर्ड परीक्षा में स्कूल टापर

चिल्ड्रन एकेडमी में शगुन व निष्ठा बने बोर्ड परीक्षा में स्कूल टापर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) द्वारा घोषित किए गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया और सफल छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

How to Make a News Portal

प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में शगुन ने 79.2 प्रतिशत (396/500) अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, आशु पाल 76.8 प्रतिशत (384/500) अंकों के साथ दूसरे और सलोनी 76 प्रतिशत (380/500) अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के परीक्षा परिणाम में भी छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। निष्ठा त्यागी ने 85 प्रतिशत (510/600) अंक अर्जित कर टॉप किया, जबकि कृष्णा सैनी 84.83 प्रतिशत (509/600) अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अनमोल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 82.33 प्रतिशत (494/600) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 8 3
Total views : 392611

Follow us on