Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षकों की एकजुटता: 8 परिवार की बेटियों को 51-51 हजार का कन्यादान

शिक्षकों की एकजुटता: 8 परिवार की बेटियों को 51-51 हजार का कन्यादान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षक एकता और मानवता की अनुपम झलक देखने को मिली। स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने टीम के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और लाभार्थी शिक्षक परिवारों को कन्यादान योजना के तहत चेक वितरित किए। 51-51 हजार के शिक्षक परिवारों की बेटियों के  लिए चेक वितरित किए गए।

How to Make a News Portal

निस्वार्थ सेवा का अद्वितीय मॉडल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि TSCT द्वारा अब तक 556 दिवंगत शिक्षक परिवारों को 251 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाना एक अद्वितीय और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा, “यह देखकर सुखद आश्चर्य होता है कि उत्तर प्रदेश के 4.25 लाख से ज्यादा शिक्षक मात्र 15-15 रुपये के छोटे से सहयोग से एक पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये तक की सीधी मदद पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से मृतक आश्रितों की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

छह साल में चार राज्यों तक फैला कारवां:

विशिष्ट अतिथि और प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. फर्रुख हसन ने बताया कि कोरोना काल में विवेकानंद  द्वारा स्थापित यह संगठन अब उत्तर प्रदेश के हर ब्लॉक के साथ-साथ उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में भी सक्रिय है। वर्तमान में टीम हर महीने लगभग 20 शिक्षक परिवारों को 10.5 करोड़ रुपये की सीधी मदद उनके बैंक खातों में भेज रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन भटौनिया ने सभी शिक्षकों से इस मिशन से जुड़ने की भावुक अपील की।

8 परिवारों को मिले 51-51 हजार के चेक:

समारोह के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के 8 शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुचर परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह हेतु ‘कन्यादान’ स्वरूप 51,000-51,000 रुपये के चेक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

वरिष्ठ शिक्षक डॉ. ताहिर कमर के प्रभावी संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मंडल सहसंयोजक श्री भरत कुमार द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, डॉ. रियाज अली, कलीम त्यागी, जसविंदर सिंह, मीतू गोयल, अभिलाषा वर्मा, और पंखुड़ी गर्ग सहित भारी संख्या में शिक्षक और जिला टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 7 7
Total views : 378797

Follow us on