Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » माउंट लिट्रा जी स्कूल में तृतीय जिला कराटे चैंपियनशिप का ट्रायल

माउंट लिट्रा जी स्कूल में तृतीय जिला कराटे चैंपियनशिप का ट्रायल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  माउंट लिट्रा जी स्कूल में जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा तृतीय जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा जी स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल जानसठ, मेपल्स अकैडमी देवबंद, एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल और किडजी जानसठ रोड के लगभग 150 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सेक्रेटरी अशोक बालियान उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में स्कूल की डायरेक्टर चारु भारद्वाज, जॉइंट डायरेक्टर सुनंद सिंघल, जैन कन्या डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा जैन और एमजी वर्ल्ड विजन की प्रधानाचार्य मृणालिनी अनंत शामिल हुईं। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश कौशिक और वाइस प्रेसिडेंट विनीता शर्मा की देखरेख में आयोजित इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य 31 मई को गाजियाबाद में होने वाली स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। इस दौरान चयनित कराटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वरुण भंडारी, निखिल आर्य, आदित्य, राखी, नेहा और दुष्यंत का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 6 4 1
Total views : 385147

Follow us on