Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली गैस रिफिल सब्सिडी, बांटे गए चैक

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली गैस रिफिल सब्सिडी, बांटे गए चैक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी गई है। योजना के तहत जिले के 2.56 लाख से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल पर सब्सिडी वितरित की गई। मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जनपद के 10 उज्ज्वला लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक सौंपे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में वर्तमान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 2,56,386 गैस कनेक्शन एक्टिव (प्रचलित) हैं। योजना के नियम शर्तों के अनुसार प्रत्येक सिलेंडर रिफिल पर कुल 957 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस कुल राशि में केंद्र सरकार की ओर से 304.60 रुपये तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 652.40 रुपये का अंशदान शामिल है। यह सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के आधार से लिंक बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जा रही है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अमित कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 9 3 7 2
Total views : 447565

Follow us on