Select Language :

Home » एजुकेशन » प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव में पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सम्मानित

प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव में पीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सम्मानित

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर / मेरठ:  मेरठ स्थित होटल हार्मनी इन में आयोजित “प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव 2026” में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों के लिए पी.आर. पब्लिक स्कूल मुज़फ्फरनगर के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल को विशेष पुरस्कार  से सम्मानित किया गया।

How to Make a News Portal

यह प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन Bennett & Coleman (The Times of India) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षाविद एवं शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में Shobhit University (NAAC ‘A’ ग्रेड), The Edu Bulletin (Broadcasting Partner) एवं Deepspatial (AI Partner) की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

अनघ  सिंघल को यह सम्मान विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों, छात्र-केंद्रित वातावरण, अनुशासन, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में पी.आर. पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थियों में हर्ष और गर्व का वातावरण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने श्री सिंघल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 5 5
Total views : 379364

Follow us on