
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राजकीय शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज रूलूपुर के प्रधानाचार्य एवं संघ के संरक्षक ललित मोहन गुप्ता ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों के दायित्वों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव के तहत जिला महामंत्री का पद रिक्त होने के कारण अंशु सिंह उपाध्याय को जिला महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरे प्रस्ताव में वर्तमान जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के दृष्टिगत आगामी 16 दिसंबर 2026 को जनपदीय अधिवेशन आयोजित करने पर मुहर लगाई गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उपस्थित सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों का समर्थन करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संरक्षक ललित मोहन गुप्ता, डॉ. रणवीर सिंह, अंशु सिंह उपाध्याय, नितिन कुमार, साक्षी देशवाल, मीनाक्षी आर्या, प्रियंका सिंघल, मांगेराम, रजित यादव, आशीष द्विवेदी, संदीप कुमार कौशिक आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 70












Total views : 458649