
लोकपथ लाइव, रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के गांव खटका निवासी महेश पाल पुत्र राजकुमार पाल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, परिचितों और पाल समाज में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुकदेव आश्रम में मोहन भागवत ने चखा सामक की खीर और दाल-चावल का स्वाद
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली के सलाहकार पैनल में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति सिनेमैटोग्राफ अधिनियम तहत की गई है। अधिसूचना में नियुक्त सदस्यों का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक निर्धारित किया गया है।
इसी सूची में रुड़की के गांव खटका निवासी महेश पाल का नाम शामिल होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पाल समाज के लोगों ने इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए महेश पाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे
Post Views: 65












Total views : 458908