Select Language :

Home » राष्ट्रीय » शुकदेव आश्रम में मोहन भागवत ने चखा सामक की खीर और दाल-चावल का स्वाद

शुकदेव आश्रम में मोहन भागवत ने चखा सामक की खीर और दाल-चावल का स्वाद

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:  पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम के रात्रि प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत को आश्रम की रसोई में तैयार शुद्ध सात्विक और पारंपरिक भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने आश्रम की सादगी और आत्मीय आतिथ्य के बीच अत्यंत सहज भाव से आनंद लिया। भोजन ग्रहण करने से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने तैयार प्रत्येक व्यंजन की गुणवत्ता की विधिवत जांच और सैंपलिंग की।

शुकतीर्थ में मोहन भागवत ने किया वेदव्यास मंदिर का लोकार्पण, राष्ट्रधर्म सर्वोपरि का दिया संदेश

जानकारी के अनुसार, गत रविवार शाम आश्रम पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम के दौरान डॉ. मोहन भागवत को सात्विक रोटी-सब्जी के साथ विशेष रूप से तैयार सूजी के हलवे का प्रसाद परोसा गया। इसके बाद सोमवार सुबह धार्मिक अनुष्ठानों, यज्ञशाला में आहुति और लोकार्पण कार्यक्रमों के समापन के उपरांत करीब 11 बजे दोपहर के भोजन में उन्होंने बेहद सादगीपूर्ण आहार ग्रहण किया। दोपहर की थाली में उनके लिए अरहर की दाल-चावल बनाए गए थे, जबकि मीठे में विशेष रूप से सामक के चावल की खीर तैयार की गई थी, जिसका उन्होंने स्वाद चखा। वीवीआईपी प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए जांच के बाद ही भोजन परोसने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। आश्रम की रसोई की स्वच्छता और सात्विक स्वाद की सभी ने सराहना की। श्री शुकदेव आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक, डॉ. मोहन भागवत के लिए यह सात्विक भोजन पीठाधीश्वर ओमानंद महाराज की कुटिया की रसोई में ही तैयार किया गया था, जिसे उन्होंने मन से पसंद किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 7 8 5 6
Total views : 458753

Follow us on