Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रभारी मंत्री ने किया पुरस्कृत

निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रभारी मंत्री ने किया पुरस्कृत

LP Live, Muzaffarnagar:  बेसिक शिक्षा विभाग की लाभकारी योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास कार्यक्रम में तहत प्रदेश की बदलती शिक्षा से शिक्षकों को रूबरू कराया गया। इस दौरान निपुण विद्यालय, कंप्यूटर लैब युक्त विद्यालय के शिक्षकों को अतिथियों ने पुरूस्कृत किया।

How to Make a News Portal

लखनऊ के लोकभवन में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की योजना के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ, जिसका सीधा प्रसारण जनपद के जिला पंचायत सभागार में दिखाया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक मीरापुर मिथलेश पाल, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, बीएसए संदीप कुमार आदि के साथ परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने साथ देखा। सीधा प्रसारण समाप्त होने के बाद डा. सोमेंद्र तोमर ने शिक्षकों को बताया कि वर्ष 2017 से पहले बेसिक शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए नहीं भेजते थे। 2017 के बाद शिक्षा में परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षा पर ध्यान देते हुए और शिक्षा को बेहतरीन बनाए जाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा के विद्यालयों का कायाकल्प कर अच्छे भवन बेहतर फर्नीचर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया है। परिषदीय विद्यालयों की सूरत अब बदल गई है और बदल रही है, कंपोजिट विद्यालय तथा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के मध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है। अब विद्यालय में बच्चे भी पढ़ने के लिए आते हैं और अध्यापक भी मन लगाकर पढ़ाते हैं। छात्र-छात्राओं का पंजीकरण स्तर लगातार पहले की तुलना में अब बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है की छात्र-छात्राओं को एक ही छत के नीचे एक ही जगह पर पूर्ण शिक्षा मिले इस पर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सत्र 2025 26 के छात्र-छात्राओं के विभागों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई है। समर कैंप में योग क्लास तथा इंडोर गेम्स, कैरम बोर्ड, नृत्य, गायन, वादन, आदि के छात्रों के बीच कराया जाए। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि आज विद्यालयों को जो सुविधाएं दी हैं, हम उन सुविधाओं को जनपद के परिषदीय विद्यालय की शिक्षा को कैसे सबसे अच्छी बेहतरीन शिक्षा बना सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने निपुण विद्यालय, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं कंप्यूटर लैब, समर कैंप में अच्छे कार्य करने वाले प्रधानाध्यापकों अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 0 1
Total views : 344985

Follow us on