उत्तर प्रदेशसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

मुजफ्फरनगर में श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, तैयारी तेज 

LP Live, Desk: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई है। छह अप्रैल को शहर के विभिन्न मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियां की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व नगर मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव ने श्रीबालाजी धाम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक में हर वर्ष की तरह श्री बालाजी जन्मोत्सव पर छह अप्रैल को निकाली जाने वाली विशाल रथयात्रा को लेकर चर्चा हुई। श्री बालाजी धाम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से रथयात्रा शामिल होने वाले बैंड-बाजे, झांकियां, डीजे की संख्या, कलाकारों के रूप में झांकियाें के संबंध में जानकारी ली गई। बता दें कि प्रति वर्ष श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर नई मंडी के श्रीबालाजी धाम मंदिर से नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाती हैं, जिसमें  लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ सैंकड़ाें पर रहती है और जगह जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालु बाबा के रथ का इंतजार करते है। हजारों स्थानों पर स्टाल और बड़े बड़े डीजे लगाये जाते हैं। पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा की तर्ज पर श्रीबालाजी की शोभायात्रा पर भी हेलिकाप्टर से राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प वर्षा की थी, जिसके चलते शोभायात्रा में योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे भी गूंजे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पदाधिकारियों से सभी जानकारियां ली और दिशा-निर्देश भी दिये। जिसमें मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। यात्रा में बैंड-बाजों और झांकियों पर सीरियल नंबर डाले जायेंगे। बैठक मेें निर्णय हुआ कि शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिसबल सडकों पर रहेगा। महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, नई मंडी कोतवाल बीएस रावत, थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोतिय, श्रीबालाजी धाम मंदिर में संरक्षक सुरेश बंसल, भीमसेन कंसल, एडवोकेट अशोक शर्मा,  कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button