Select Language :

Home » धर्म » शुकतीर्थ में मना ज्ञान भिक्षुक दास महाराज का 66वां परिनिर्वाण दिवस, उमड़ा जनसैलाब

शुकतीर्थ में मना ज्ञान भिक्षुक दास महाराज का 66वां परिनिर्वाण दिवस, उमड़ा जनसैलाब

लोकपथ लाइव, (शुकतीर्थ) मुजफ्फरनगर। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास मिशन के तत्वावधान में ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज का 66वां परिनिर्वाण दिवस बेहद श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर 13वें विशाल सत्संग, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मोरना मार्ग स्थित सिद्ध पीठ हरिदास महाराज की समाधि से हुआ। आश्रम के महंत महात्मा गोरधन दास महाराज, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल और मुख्य सेवक संदीप दास ने संयुक्त रूप से ब्रह्मलीन सतगुरु समनदास महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर और स्वर्ण मुकुट पहनाकर इसे रवाना किया। दर्जनों बैंड-बाजे और पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व दिल्ली जैसे राज्यों से आईं सुंदर सामाजिक व धार्मिक झांकियों के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा तीर्थ नगरी के मुख्य मार्गों स्वामी कल्याण देव तिराहा, हनुमद्धाम, गणेशधाम, गंगाघाट, शिवधाम और बाबा साहेब आंबेडकर चौक से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते और सतगुरु रविदास व समनदास महाराज के जयघोष करते हुए चल रहे थे।
श्री शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने प्रतिमा को नमन कर महात्मा गोरधन दास महाराज का स्वागत किया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी और तीन हजार से अधिक वॉलंटियर्स मुस्तैद रहे। देर शाम शोभायात्रा सतगुरु समनदास आश्रम पर संपन्न हुई, जिसके बाद रात्रि में आयोजित संत समागम में संतों ने अपने आशीर्वचनों से भक्तों को निहाल किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 1 3
Total views : 378874

Follow us on