
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा घोषित एमबीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणामों में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने की खुशी में कॉलेज परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
घोषित परिणामों के अनुसार, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की छात्रा श्रुति नामदेव ने शानदार 79.86 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आयुषि तोमर ने 77.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और जरीन खान ने 76.78 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन के लिए सोम्या अरोरा (76.39%) और प्रिंसी काशिव (76.22%) को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज के फाउंडर चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी है और ऐसे होनहार विद्यार्थी समाज व अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देने वालों में मैनेजमेंट ब्लॉक के डीन डॉ. सौरभ मित्तल, एमबीए विभागाध्यक्ष पंकज कुमार, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक त्यागी, प्रवेश समन्वयक डॉ. नीतू सिंह, बीजेएमसी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश कुशवाहा, प्रवक्ता डॉ. चित्रा श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रावल और डॉ. निवेदिता चतुर्वेदी सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक व स्टाफ गण मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों की इस सफलता को कॉलेज के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल की जीत बताया।
Post Views: 51













Total views : 354537