Select Language :

Home » एजुकेशन » कल से फिर बजेगी परिषदीय स्कूलों की घंटी, शिक्षा निदेशक का आदेश जारी

कल से फिर बजेगी परिषदीय स्कूलों की घंटी, शिक्षा निदेशक का आदेश जारी

लोकपथ लाइव, लखनऊ/ मुजफ्फरनगर।  भीषण गर्मी के बीच चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद अब कल से यूपी के सभी परिषदीय स्कूल दोबारा खुलेंगे।। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राधीन संचालित सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत दिनांक 16 जून 2026 से पुनः पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस संबंध में मुजफ्फरनगर सहित सभी जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी के आदेश के मुताबिक, विद्यालय खुलने से पूर्व सभी परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बैठने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं, ताकि भीषण गर्मी में बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आदेश में सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी समय से विद्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने को कहा गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 8
Total views : 378828

Follow us on