Select Language :

Home » एजुकेशन » शिक्षक हमले के विरोध में एसडी कालेज में प्रदर्शन, दी चेतावनी

शिक्षक हमले के विरोध में एसडी कालेज में प्रदर्शन, दी चेतावनी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविन्द पंवार पर हुए जानलेवा हमले ने शिक्षक समुदाय को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को कॉलेज परिसर में शिक्षकों की एक आपात और विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के अन्य महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भी भारी संख्या में शिरकत कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

How to Make a News Portal

एक सुर में विरोध, गिरफ्तारी की मांग: बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह हमला व्यक्तिगत रूप से डॉ. पंवार पर नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की गरिमा पर प्रहार है। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि हमला करने वाले आरोपी छात्र को तत्काल कॉलेज से निष्कासित किया जाए। साथ ही, पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि अभियुक्त की अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह आक्रोश सड़कों पर उतरेगा।

विश्वविद्यालय स्तर पर होगा आंदोलन: बैठक में मौजूद शिक्षक नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि यदि न्याय मिलने में देरी हुई, तो केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के शिक्षक साथी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल:  शिक्षकों ने कॉलेज कैंपस और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया। माँग की गई कि महाविद्यालय परिसर के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व या अनुशासनहीन छात्र ऐसी हिमाकत न कर सके। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला प्रशासन से डॉ. अरविन्द पंवार को न्याय दिलाने और कैंपस में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की। इस घटना के बाद से ही शहर के शैक्षणिक संस्थानों में भारी रोष और तनाव का माहौल व्याप्त है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 2 4 5 2
Total views : 398588

Follow us on