Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » श्रीराम कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा शपथ

श्रीराम कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा शपथ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ चम्पा लाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है और नियमों का पालन चालान के डर से नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा के पालन तथा नशे और मोबाइल के उपयोग से बचने की अपील की।
प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि जागरूकता, अनुशासन और सावधानी से सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि कम की जा सकती है तथा युवाओं को समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बनना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस. एन. चौहान ने सड़क पर धैर्य, संकेतों के पालन और जल्दबाजी से बचने पर जोर दिया, जबकि विज्ञान संकाय की डीन डॉ. पूजा तोमर ने नियमों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और दूसरों को जागरूक करने की सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु पुंडीर ने किया तथा आयोजन में श्रीमती रितु गर्ग, श्री अंकित कुमार, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 6 1 2 7
Total views : 456523

Follow us on