Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » आयकर भवन में अधिकारियों का धरना, प्रिंसीपल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

आयकर भवन में अधिकारियों का धरना, प्रिंसीपल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  मेरठ रोड स्थित आयकर भवन कार्यालय में गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर आयकर अधिकारियों ने धरना दिया। धरने के बाद अधिकारियों ने प्रिंसीपल कमिश्नर सुमैना सेन को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।
आयकर भवन कार्यालय पर गुरुवार को आयकर अधिकारी संगठन के बैनर तले धरना दिया गया। इसके बाद ज्ञापन प्रिसिंपल कमिश्नर सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विभागीय कैडर का प्रशासनिक ढांचा दोबारा से तैयार किया जाए। इसके अलावा अधिकारियों ने अन्य विभागीय मांगें भी प्रमुखता से रखीं। प्रदर्शन के दौरान आयकर अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा, सुजीत कुमार, संजय जैन, जितेश कुमार और प्रभजीत हांडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 6 1 2 7
Total views : 456523

Follow us on