Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शामली में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थलों पर अवैध निर्माण सील

शामली में एमडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थलों पर अवैध निर्माण सील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/ शामली: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) ने विकास क्षेत्र शामली में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर 2026 को तीन स्थलों को सील कर दिया। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष  प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों और मंडलायुक्त सहारनपुर की प्रेरणा से यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के अनुसार, ग्राम गोहरनी में झोड़ के पास संजू प्रधान द्वारा लगभग 1500 वर्गमीटर में बनाए जा रहे धर्मकांटे, ग्राम बनत में विनोद द्वारा लगभग 1000 वर्गमीटर में किए जा रहे व्यवसायिक व आवासीय निर्माण तथा गोहरनी रोड पर रविदास मंदिर के सामने लगभग 250 वर्गमीटर में किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी अवैध निर्माणों के विरुद्ध पहले नोटिस और चालानी कार्रवाई के बाद सीलिंग के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद कुल लगभग 2750 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर कार्रवाई करते हुए स्थलों को सील किया गया। सीलिंग के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्राधिकरण की टीम मौजूद रही।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 6 1 2 7
Total views : 456523

Follow us on