Select Language :

Home » राष्ट्रीय » रालोद संसदीय बोर्ड की दिल्ली में पहली बैठक, एनडीए की मजबूती का संकल्प

रालोद संसदीय बोर्ड की दिल्ली में पहली बैठक, एनडीए की मजबूती का संकल्प

ओ.पी. पाल, नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त संसदीय बोर्ड की पहली ऐतिहासिक बैठक आज दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में संपन्न हुई। पूर्व सांसद और बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष  के.सी. त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह सहित संसदीय बोर्ड के तमाम वरिष्ठ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के आंतरिक मामलों, आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन के विस्तार को लेकर गहन मंथन हुआ। इसके साथ ही, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के एक मजबूत घटक दल के रूप में आगामी प्राथमिकताओं और गठबंधन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर भी गंभीर चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह ने कहा कि नवनियुक्त चेयरमैन  के.सी. त्यागी के नेतृत्व में यह पहली बैठक बेहद सफल रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के आंतरिक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ एनडीए की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने और गठबंधन को और अधिक शक्तिशाली बनाने पर विचार-विमर्श किया गया है। चौधरी जयन्त सिंह ने बोर्ड की विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि इस बोर्ड में न केवल पार्टी के कर्मठ नेता शामिल हैं, बल्कि दल के बाहर के उन प्रतिष्ठित नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है जिनका समाज में व्यापक और सकारात्मक प्रभाव है।

बैठक के दौरान विशेष आमंत्रित सदस्य व सेवानिवृत्त मेजर बिशम्भर दयाल और वरिष्ठ किसान नेता युद्धवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल आज देश की इकलौती ऐसी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को धरातल पर चरितार्थ किया है। उन्होंने देश के जवानों और किसानों को अपने सर्वोच्च संसदीय बोर्ड में शामिल कर उन्हें वास्तविक सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक सुर में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसकी जानकारी केंद्रीय सचिव समर पाल सिंह द्वारा दी गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 4 8 3
Total views : 364314

Follow us on