Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब: लुधियाना को दहलाने की साजिश नाकाम: हैंड ग्रेनेड के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब: लुधियाना को दहलाने की साजिश नाकाम: हैंड ग्रेनेड के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार

पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी
LP Live, Ludhiyana: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने लुधियाना शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले 3 आतंकियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

How to Make a News Portal

पुलिस के अनुसार लुधियाना में थाना जोधेवाल की पुलिस ने तीन आतंकियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। ये आतंकी लुधियाना शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने तैयारी में थे, जिनका लिंक पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से थाए जिसके इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश की जा रही थी। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दल ने शिवपुरी रोड पर हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गये आतंकियों की पहचान कुलदीप सिंह, परविंदर सिंह और रमणीक सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार उनके 2 साथी शेखर और अजय अभी तक फरार है। पूछताश में आतंकियों ने बताया कि ये हैड ग्रेनेड जेल में बंद कैदी के कहने से लेकर आए हैं, जिसे बाद में लुधियाना से जालंधर नेशनल हाईवे के नजदीक किसी जगह छुपाना था। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 2 0 1
Total views : 392877

Follow us on