Select Language :

Home » राष्ट्रीय » देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में 23 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, खड़गे और पवन खेड़ा जीते

देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में 23 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, खड़गे और पवन खेड़ा जीते

भाजपा को 12, कांग्रेस को 5, तेदपा को 3 एवं टीडीपी, एनसीपी, एनपीपी (NPP) और जनसेना पार्टी को एक-एक सीट मिली
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चल रही चुनावी प्रक्रिया के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। निर्विरोध जीतने वाले इन 23 दिग्गजों में 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 टीडीपी, 1 एनसीपी, 1 एनपीपी और 1 जनसेना पार्टी से हैं। इस चुनाव में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने भी उच्च सदन के लिए अपनी जीत दर्ज कर ली है।

How to Make a News Portal

इन 23 सीटों के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मध्य प्रदेश और गुजरात में एक-एक यानी कुल दो सीटों का सीधा फायदा हुआ है। बाकी बची 3 सीटों पर आगामी 18 जून को मतदान होना तय हुआ है। वर्तमान में 245 सदस्यीय राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा भारी है और उसके पास 147 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पाले में 67 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 28 सांसद मौजूद हैं।

चुनावी समीकरण
मध्य प्रदेश में खाली हुई 3 सीटों में से पहले 2 भाजपा और 1 कांग्रेस के पास थी, जबकि गुजरात की 4 खाली सीटों में 3 भाजपा और 1 कांग्रेस के पास थी। अब इन दोनों राज्यों की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने एमपी से भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट भी सौंप दिए हैं।

एक नजर में राज्यों का सियासी गणित
आंध्र प्रदेश व गुजरात: आंध्र प्रदेश की सभी 4 सीटें (पहले 3 वाईएसआर और 1 टीडीपी के पास थीं) और गुजरात की सभी 4 सीटें अब पूरी तरह एनडीए के खाते में चली गई हैं।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु (उपचुनाव): महाराष्ट्र में एनसीपी की सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई सीट एनडीए के पास रही, जबकि तमिलनाडु में एआईएडीएमके के सीवी षणमुगम के इस्तीफे वाली सीट को टीवीके के समर्थन से कांग्रेस ने जीत लिया।
कर्नाटक व राजस्थान: कर्नाटक में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटें जीती हैं, जबकि एनडीए को 1 सीट मिली है। राजस्थान की 3 सीटों पर स्थिति जस की तस (2 भाजपा, 1 कांग्रेस) बनी हुई है।
झारखंड: यहाँ की 2 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की पकड़ मजबूत दिख रही है, लेकिन भाजपा के 21 विधायकों और क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं के चलते मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
पूर्वोत्तर: मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटें भाजपा के खाते में गई हैं, जबकि मेघालय में एनपीपी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, राहुल ने लगाया आरोप
राहुल गांधी का तीखा हमलाइस चुनावी गहमागहमी के बीच कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त होने पर सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। मध्य प्रदेश की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद 9 जून को मीनाक्षी नटराजन का पर्चा खारिज कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सीट चोरी करार दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की जुगलबंदी के कारण यह सीट चोरी हुई है। हमारी उम्मीदवार का नामांकन एक मामूली आपत्ति पर खारिज कर दिया गया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार को अपनी त्रुटियां सुधारने का पूरा मौका दिया गया। चुनाव आयोग का यह दोहरा रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 2 4 6
Total views : 344161

Follow us on