उत्तर प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी संग पदयात्रा करते दिखे मुजफ्फरनगर के सुबोध शर्मा

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट की शामली में निकली भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर

LP Live, Desk: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लोनी बोर्डर से शुरू होकर अब हरियाणा में पहुंच चुकी है। इस बीच दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के बागपत और शामली में भारी भीड़ के साथ निकली यात्रा में स्थानीय कांग्रेस नेताओं का जोश भी दिखाई दिया। केवल बागपत और शामली की ही भीड़ यात्रा में नहीं रही, बल्कि मुजफ्फरनगर के कांग्रेस पदाधिकारियों का भी यात्रा में योगदान रहा। इस बीच राहुल गांधी के साथ मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने कई किलोमीटर साथ-साथ पद यात्रा की।

इसकी एक फोटो भी इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस राहुल गांधी ने चलते चलते ही 10 मिनट सुबोध शर्मा से वेस्ट यूपी की राजनीति पर बात की । बता दें कि पंडित सुबोध शर्मा मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से विधानसभा औऔर मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button