Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि की भजन संध्या में घुला भारत की जीत का जोश

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि की भजन संध्या में घुला भारत की जीत का जोश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हराकर भाले की भक्ति का जोश दो गुना कर दिया।
इस यादगार जीत ने मुज़फ़्फ़रनगर में भी उत्साह की लहर दौड़ा दी। मुजफ्फरनगर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार जश्न मनाया। भारत की इस महाविजय को श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिव चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। महाशिवरात्रि के अवसर पर युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयाँ बांटकर भारत की जीत का जश्न मनाया। हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जश्न में शामिल लोगों ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन मिली यह जीत देश के लिए शुभ संकेत है। कई श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के सामने दीप जलाकर टीम इंडिया की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों और युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए विजय उत्सव को यादगार बना दिया।
भारत की इस जीत ने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक वातावरण में देशभक्ति की भावना को भी और प्रबल कर दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 8 7
Total views : 364630

Follow us on