Select Language :

Home » अपराध » इंद्रजीत सिंह बने सिविल लाइन थाना प्रभारी, कई चौकी प्रभारी भी बदले

इंद्रजीत सिंह बने सिविल लाइन थाना प्रभारी, कई चौकी प्रभारी भी बदले

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस महकमे में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और उप-निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टरों) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।

How to Make a News Portal

इस नए फेरबदल के तहत वर्तमान में साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक सिविल लाइन थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे महावीर सिंह चौहान को यहाँ से हटाकर सीओ बुढ़ाना पेशी में भेजा गया है। महावीर चौहान कुछ महीने पूर्व ही सिविल लाइन में थाना प्रभारी बने थे।

इसके साथ ही, पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार को बिरालसी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है, सतीश इससे पूर्व चरथावल थाने में एसएसआई के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उधर, बिरालसी चौकी के निवर्तमान प्रभारी कुलदीप सिंह परिहार को वहां से हटाकर तितावी थाने में नई तैनाती दी गई है। एसएसपी की इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 1 4 1 0
Total views : 397234

Follow us on