Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी कराटे प्रतियोगिता में चमके मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी

यूपी कराटे प्रतियोगिता में चमके मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी

लोकपथ लाइव, लाइव । माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जनपद के उत्कर्ष राठी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अन्य ने रजत और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में बरला इंटर कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र उत्कर्ष राठी ने अंडर-17 के 54 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के खिलाड़ी रिहान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ के खिलाड़ियों आर्यन कुमार व शरद सिंह ने भी बेहतरीन तकनीक का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा, अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के आर्यन एवं युग दहिया ने कांस्य पदक जीतकर जनपद व मंडल का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक सत कुमार एवं कराटे कोच मनोज कुमार विशेष रूप से लखनऊ मौजूद रहे। वहीं मुजफ्फरनगर से जिला खेल प्रभारी प्रमोद कुमार का खिलाड़ियों की तैयारी व सहभागिता में विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों की इस सफलता पर बरला इंटर कॉलेज, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज एवं डीएवी इंटर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगणों व खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 4 3 2 4
Total views : 401318

Follow us on