
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। परमपावन बौद्ध गुरु Dalai Lama के 91वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भारत तिब्बत सहयोग मंच की मुजफ्फरनगर इकाई ने जिला राजकीय पुस्तकालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत अशोक के 15 पौधे लगाए गए, जिन्हें शांति, हरियाली और स्वच्छ वातावरण का प्रतीक बताया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण स्मारिका पट्टिका का अनावरण किया। अतिथियों को हरित अंगवस्त्र और पौधे भेंट कर सम्मानित भी किया गया। डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि दलाई लामा के दया, करुणा और मानवता के संदेश को अपनाकर ही विश्व में शांति और सामाजिक सौहार्द स्थापित किया जा सकता है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन शर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नीतू भारद्वाज, नियम शर्मा, अतिन संगल, रेखा संगल, अर्चना शर्मा, मनोज शर्मा, सात्विक कौशिक, अवनीश गोयल, एडवोकेट संदीप दास, सीमा दास, अनुज माहेश्वरी, हरीश उपाध्याय, विष्णु स्वरूप अग्रवाल सहित पुस्तकालय के बच्चों एवं स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन विष्णु स्वरूप अग्रवाल ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।












Total views : 360947