Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » राज्य स्तरीय कबड्डी में मुजफ्फरनगर बना बागपत को हराकर ‘चैम्पियन’

राज्य स्तरीय कबड्डी में मुजफ्फरनगर बना बागपत को हराकर ‘चैम्पियन’

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में मेजबान मुजफ्फरनगर की टीम ने अपने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर बागपत को 25-9 के भारी अंतर से हराकर चैम्पियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।

How to Make a News Portal

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर फाइनल मुकाबले की शुरुआत कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और डीएसपी अर्जुन देशवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल की बारीकियों के प्रति प्रेरित किया।

पूरे मैच के दौरान मुजफ्फरनगर के पहलवानों ने बागपत की टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विकास तोमर (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी), राहुल (प्रो-कबड्डी खिलाड़ी), रामपाल सिंह, पुनीत तेवतिया और जिला प्रचारक नपेंद्र सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई एवं डॉ. राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 6 3
Total views : 385361

Follow us on