Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर: विदाई समारोह के साथ एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की रवानगी

मुजफ्फरनगर: विदाई समारोह के साथ एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की रवानगी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में बतौर एसपी सिटी अपनी बेहतरीन सेवाएं देने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सत्यनारायण प्रजापत के पुलिस अधीक्षक (SP) कौशांबी के पद पर पदोन्नत व स्थानांतरित होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सत्यनारायण प्रजापत के कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जैसे संवेदनशील जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में एसपी सिटी की भूमिका सराहनीय रही। विदाई की बेला में एसएसपी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने साझा किए अनुभव विदाई समारोह में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का जमावड़ा रहा। इस दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ और जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने अपने संबोधन में सत्यनारायण प्रजापत को एक मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। अधिकारियों ने उनके साथ बिताए समय और चुनौतीपूर्ण मामलों में उनके सटीक निर्णयों को याद किया।

समारोह में सीओ खतौली रामआशीष यादव सहित जनपद के विभिन्न सर्कलों के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भी भाग लिया। सभी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में एसपी सिटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में उन्हें जो सहयोग पुलिस टीम और जनता से मिला, वह हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 1 1 3
Total views : 378234

Follow us on