
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणामों में कामरान अहमद ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।माउंट लिटरा जी स्कूल के मेधावी छात्र कामरान अहमद ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में सर्वोच्च स्थान झटका, बल्कि ऑल इंडिया (देशभर) में तृतीय रैंक हासिल कर अपने स्कूल परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
कामरान की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और जिले के शैक्षणिक जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रबंधन ने कामरान के इस शानदार प्रदर्शन और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल निदेशिका चारु भारद्वाज एवं प्रधानाचार्य डॉ. केजी अरोरा ने कामरान को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और अनुशासित वातावरण का जीवंत प्रमाण है।
Post Views: 241













Total views : 397109