Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर और बागपत में हेलीकॉप्टर से निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

मुजफ्फरनगर और बागपत में हेलीकॉप्टर से निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

लोकपथ लाइव, बागपत/ मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी कमान संभाल रखी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बागपत जनपद में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने अनूठी पहल करते हुए हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्गों का हवाई सर्वेक्षण किया और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर में सुरक्षा का जायजा और फूलों की बारिश

मुजफ्फरनगर में शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर जिले की सीमाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुरकाजी, भूराहेड़ी, छपार, रामपुर तिराहा, ऐतिहासिक शिव चौक, मीनाक्षी चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली तक के प्रमुख मार्गों का हवाई निरीक्षण किया और आसमान से कांवड़ियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

बागपत में भी गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत जनपद में भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के जरिए क्षेत्र का दौरा किया। बागपत के डीएम अस्मिता लाल व  एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर जनपद के कांवड़ मार्गों और बॉर्डर इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान बागपत सीमा क्षेत्र में चल रहे शिवभक्तों पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

भाव-विभोर हुए शिवभक्त

अचानक आसमान से हुई पुष्पवर्षा को देखकर पैदल और डाक कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। फूलों की बारिश होते ही पूरा कांवड़ मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस विशेष थीम और जिला प्रशासन की इस सहृदय पहल की दिल से सराहना की।

शासन की मंशा के अनुरूप मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में डीएम-एसएसपी और उच्च अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्गों की निगरानी के साथ-साथ शिवभक्तों का स्वागत किया, जिससे यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उत्साहपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 0 9 5 6
Total views : 396646

Follow us on