Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर जीएसटी टीम ने ठोका 17.06 लाख का जुर्माना, सचल दल की बड़ी कारवाई

मुजफ्फरनगर जीएसटी टीम ने ठोका 17.06 लाख का जुर्माना, सचल दल की बड़ी कारवाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई खतौली ने कर चोरी के खिलाफ अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग ने माल परिवहन में अनियमितता पाए जाने पर एक वाहन से 17.06 लाख की धनराशि जुर्माने के साथ सरकारी खजाने में जमा कराई है। 15 दिन के भीतर इस कार्रवाई को पूर्ण किया गया है। पूर्ण धनराशि जमा होने के बाद वाहन को स्टेट जीएसटी विभाग ने रिलीज कर दिया है।

How to Make a News Portal

स्टेट जीएसटी विभाग की खतौली सचल दल इकाई के सहायक आयुक्त नितिन कुमार बाजपाई को सूचना के मिली थी कि लेड इंगट से भरे एक वाहन का परिवहन मुजफ्फरनगर के रास्ते हो रहा है, जिसमें टैक्स की अनियमितताए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त नितिन कुमार बाजपेई ने विभाग के संयुक्त आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित को जानकारी दी, जिसके बाद सहायक आयुक्त ने टीम के साथ विभागीय पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से वाहन की लाइव लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। टीम ने मुजफ्फरनगर सीमा पर करीब आठ घंटे की मेहनत के बाद वाहन की घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन ने मुजफ्फरनगर की सीमा में प्रवेश किया, पहले से मुस्तैद टीम ने पुलिस की मदद से वाहन रूकवा लिया। वाहन को जीएसटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत निरुद्ध कर जब जांच आगे बढ़ाई गई, तो नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। विभाग द्वारा संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी किए, जिसके बाद व्यापारी ने एक जून को कैश लेजर के माध्यम से 17.06 लाख की भारी-भरकम पेनाल्टी जमा की, जिसके बाद ही वाहन को अवमुक्त किया गया। इस सफल अभियान में राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, वाहन चालक गांधी और पुलिसकर्मी विनीत ने मुख्य भूमिका निभाई। संयुक्त आयुक्त शिद्धेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि टीम की यह सफलता बड़ी है। खतौली यूनिट ने पहले भी कॉपर लदे एक वाहन से 80.71 लाख की रिकॉर्ड पेनाल्टी वसूल की थी।

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 9 7 1
Total views : 383953

Follow us on