गोवाट्रेंडिंगदेशराजनीतिराज्य

गोवा के विकास में जुड़ा राष्ट्रीय राजमार्गों का नया अध्याय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह हाइवे प्रोजेक्ट की दी सौगात

LP Live, New Delhi: गोवा के विकास में राष्ट्रीय राजमार्गों के नए अध्याय जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने आज वास्को में 4200 करोड़ रुपए की लागत से 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. श्री प्रमोद सावंत, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तवडकर, गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो, मंत्री सुदिन ढवळीकर, मंत्री एलेक्सियो ए. सेक्वेरा जी तथा विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि दक्षिण गोवा को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में गोवा में 4200 करोड़ रुपए की लागत से 58 किमी लंबाई की 6 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। आज लोकार्पित हुई राष्ट्रीय राजमार्ग 566 के रविंद्र भवन जंक्शन से गेट नंबर 9 एमपीटी तक के 4-लेन लूप परियोजना का मुख्य आकर्षण कर्ल्ड केबल-स्टे रेलवे ओवर ब्रिज़ है, जो फ्लाईओवर के जरिए मुरगांव पोर्ट ट्रस्ट एमपीटी को जोड़ता है। यह ब्रिज़ वर्ल्ड क्लास इंजिनियरिंग और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है।

मुंबई से कन्याकुमारी कॉरिडोर
राष्ट्रीय राजमार्ग 566 की प्रमुख परियोजना का आज भूमिपूजन हुआ है। एमईएस कॉलेज से बोगमालो जंक्शन तक 4-लेन फ्लाईओवर के निर्माण से यातायात सुगम होगा। इसके अलावा अन्य 4 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इससे पणजी से मडगांव तक सुगम संपर्क सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 66 की परियोजना मुंबई से कन्याकुमारी कॉरिडोर का हिस्सा है, जो गोवा के पेरनेम, मापुसा, पोरवोरिम, पणजी, मडगाव, कुंकोलिम और कानाकोना इन गावों से सुगम संपर्क सुनिश्चित करेगी।

हैदराबाद से गोवा कॉरिडोर
फोंडा से बोमा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 748 के 4-लेनिंग की परियोजना हैदराबाद से गोवा कॉरिडोर का हिस्सा है, जो गोवा में खांडेपार, पोंडा, भोमा, ओल्ड गोवा और पणजी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह परियोजनाएं न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाएगी बल्कि व्यापार, पर्यटन और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button