Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » स्कूल में अनोखा आयोजन: 15 रुपये किलो गाजर और 50 रुपये दर्जन बिके केले

स्कूल में अनोखा आयोजन: 15 रुपये किलो गाजर और 50 रुपये दर्जन बिके केले

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। 15 रुपये किलो गाजर, 40 रुपये किलो प्याज, 40 रुपये किलो टमाटर और 50 रुपये दर्जन केले… यह भाव शहर की किसी आम सब्जी मंडी के नहीं, बल्कि एम.जी. वर्ल्ड विज़न स्कूल में सजे अनोखे ‘बाल हाट’ के रहें, जहाँ किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने न केवल दुकानें सजाईं बल्कि बाकायदा भाव लगाकर खरीद-बिक्री भी की।
‘बाल हाट – यंग एंटरप्रेन्योर्स (सब्ज़ी मंडी)’ नामक इस आकर्षक एवं शिक्षाप्रद गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सब्जी विक्रेताओं की पारंपरिक वेशभूषा में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने ताजी सब्जियों और फलों की दुकानें सजाकर ग्राहकों का जोरदार स्वागत किया। बाजार में पहुंचकर दादा-दादी और नाना-नानी ने भी नन्हे दुकानदारों से जमकर खरीदारी की और मोलभाव करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल एवं  मधु गोयल तथा एम.जी. वर्ल्ड विज़न स्कूल के चेयरमैन भीम सेन कंसल  की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही एम.जी. ट्रस्ट के सचिव  वैभव गोयल एवं मेघा गोयल ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनका विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभव प्रदान करना था। खेल-खेल में बच्चों ने पैसों की पहचान, लेन-देन, गणना, संवाद कौशल, आत्मविश्वास तथा उद्यमिता के महत्वपूर्ण गुणों को व्यावहारिक रूप से सीखा। साथ ही सब्जियों और फलों की पहचान कर उनका सही चुनाव करना भी सिखाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मनिर्भरता, जिम्मेदारी और व्यावहारिक समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। आयोजन को सफल बनाने में किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं एवं कोऑर्डिनेटर्स की मेहनत, रचनात्मक सोच और कुशल मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 9 2 8 6
Total views : 460518

Follow us on