Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » उद्योग बंधु की बैठक: सात दिन में सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्रों की तस्वीर

उद्योग बंधु की बैठक: सात दिन में सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्रों की तस्वीर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी और उद्यमियों की समस्याओं को लेकर डीएम सुनील कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
बैठक में बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पार्क, नाली-नालों और बाउंड्रीवाल की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर डीएम ने यूपीसीडा (UPSIDA) के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। वहीं, वहलना चौक और सुजडू औद्योगिक आस्थान में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नियमित रोस्टर तैयार कर सफाई कराने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त, वहलना चौक और जनपद के अन्य प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए डीएम ने एनएचएआई (NHAI) अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु एक सप्ताह का समय दिया है। जौली रोड की क्षतिग्रस्त सड़क के मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बैठक में अवगत कराया कि सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुक्रवार से ही शुरू करा दिया गया है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर के 200 स्कूल-कालेज में होगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम

बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाई गई अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर डीएम ने सभी विभागों को तय समय-सीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग जैस्मिन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 7 8 5
Total views : 459905

Follow us on