Select Language :

Home » शिक्षा » मुजफ्फरनगर के बीईओ विहीन हुए विकास खंड: पुराने अधिकारी कार्यमुक्त, पांच नए बीईओ ने संभाला कार्यालय पर तैनाती बाकी

मुजफ्फरनगर के बीईओ विहीन हुए विकास खंड: पुराने अधिकारी कार्यमुक्त, पांच नए बीईओ ने संभाला कार्यालय पर तैनाती बाकी

मुजफ्फरनगर के बीईओ विहीन हुए विकास खंड: पुराने अधिकारी कार्यमुक्त, पांच नए बीईओ ने संभाला कार्यालय पर तैनाती बाकी
पांच नए बीईओ तैनाती बाकी, ब्लॉक आवंटन की फाइल अटकी,; वेतन से लेकर निरीक्षण तक के कामकाज प्रभावित
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों के बाद बनी प्रशासनिक स्थिति ने विभागीय कामकाज की रफ्तार थाम दी है। शासन के स्थानांतरण आदेश के अनुपालन में पुराने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कार्यमुक्त किए जाने और दूसरे जिलों से आए पांच नए बीईओ को अब तक विकास खंडों का आवंटन न होने से व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालात यह हैं कि जिले के सभी ब्लॉक बीईओ विहीन होने के कारण नवागंतुक अधिकारी असमंजस में हैं, जबकि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन से जुड़े कार्यों सहित अन्य विभागीय कामकाजों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

How to Make a News Portal

पुराने हुए रिलीव, नए अधिकारियों ने ली ज्वाइनिंग
उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से 16 नवंबर को जारी स्थानांतरण आदेश के बाद जिले से तबादला हुए पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया था। इनमें सहारनपुर स्थानांतरित किए गए राकेश कुमार गौड़, अमरवीर सिंह व ध्यानचंद्र तथा शामली भेजी गईं किरण यादव और संजय भारती शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व के स्थानांतरण के बावजूद खतौली ब्लॉक में रुके बीईओ पंकज अग्रवाल को भी कार्यमुक्त कर दिया गया। दूसरी ओर, शासन के निर्देश पर शामली से आए सुशील कुमार शर्मा, राहुल धामा व प्रिंसी, सहारनपुर से आए वीरेंद्र शर्मा और बिजनौर से आईं अमरेश कुमारी ने शनिवार तक बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था।

एक सप्ताह बाद भी तैनाती का इंतजार
नवागंतुक अधिकारियों को उम्मीद थी कि दो दिन के भीतर उन्हें रिक्त पड़े ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी, लेकिन विभागीय स्तर पर देरी के चलते एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तैनाती नहीं हो सकी है। ब्लॉक आवंटित न होने के कारण कई नए बीईओ को विद्यालयों के निरीक्षण से जुड़े कार्य पूरे करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षकों के कार्य बाधित, बीएसए कार्यालय के चक्कर की मजबूरी
ब्लॉकों में बीईओ की अनुपस्थिति का सीधा असर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों पर पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन से संबंधित प्रक्रियाओं के साथ-साथ अवकाश (लीव) और अन्य विभागीय कार्यों के लिए बीईओ स्तर की स्वीकृति व कार्रवाई जरूरी होती है, जो फिलहाल अटकी हुई है। हर छोटे-बड़े काम के लिए शिक्षकों के लिए बीएसए कार्यालय जाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है, जिससे रोजमर्रा की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

जल्द की जाएगी तैनाती
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि मुजफ्फरनगर जनपद में गैर जनपदों से आए सभी बीईओ को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन करा दिया गया था। ब्लॉक आवंटन के लिए डीएम कार्यालय में फाइल पेंडिंग है, जिस कारण बीईओ को अभी ब्लॉक नहीं दिए गए हैं। डीएम के पास से जैसे ही फाइल होकर आएगी, तुरंत ब्लॉक दिए जाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 9 2 8 6
Total views : 460518

Follow us on