Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कांवड़ यात्रा-2026: एडीजी ने परखी सुरक्षा तैयारियां

कांवड़ यात्रा-2026: एडीजी ने परखी सुरक्षा तैयारियां

लोकपथ लाइव मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक (मेरठ जोन) भानु भास्कर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

How to Make a News Portal

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी नई मंडी, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना नई मंडी, मंसूरपुर, खतौली, खालापार और कोतवाली नगर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया तथा खतौली गंग नहर, बागोवाली कट, भैंसी कट, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, रामपुर तिराहा और एनएच-58 पर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

शिव चौक पर विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यहां मौजूद व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए, ताकि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एडीजी भानु भास्कर ने संभावित श्रद्धालुओं की संख्या, रूट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाएं, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तराखंड पुलिस सहित संबंधित जनपदों के साथ लगातार समन्वय और सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखा जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, स्पष्ट सूचना एवं चेतावनी बोर्ड, निर्बाध यातायात व्यवस्था तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 5 5 9
Total views : 364501

Follow us on