Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी ने गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

सीएम योगी ने गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

लोकपथ लाइव, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारिता जगत को आगाह करते हुए कहा है कि सूचनाओं के विभिन्न माध्यमों प्रिंट, विजुअल, डिजिटल और सोशल मीडिया के बीच तालमेल का अभाव जन-मानस को विचलित कर सकता है। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक ही खबर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भिन्न तरीके से परोसी जाएगी, तो इससे मीडिया की विश्वसनीयता पर कुठाराघात होगा।

How to Make a News Portal

बदलते दौर की चुनौतियां और समन्वय: मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर हाथ में मोबाइल है और हर व्यक्ति की पसंद का मीडिया अलग है। प्रिंट और विजुअल मीडिया की अपनी आचार संहिता है, लेकिन सोशल मीडिया को अभी इन मानकों से जोड़ना बाकी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “पत्रकारिता को आत्म-नियमन से मूल्यों और आदर्शों के साथ आगे बढ़ना होगा। आलोचना का स्वागत है, लेकिन इसे व्यक्तिगत रंजिश नहीं बनाना चाहिए।”

हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्ष: सीएम योगी ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि यह वर्ष हिंदी पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक है। 30 मई 1826 को ‘उदंत मार्तण्ड’ से शुरू हुई यह यात्रा आज एक नए मुकाम पर है। उन्होंने तिलक के ‘स्वराज’ और गांधी के ‘सत्य’ के प्रयोगों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता का आधार उपनिषदों की सूक्ति ‘सत्यमेव जयते’ है। विघटनकारी शक्तियां हमेशा पत्रकारिता को बाधित करने का प्रयास करती हैं, लेकिन सत्य की विजय निश्चित है।

पत्रकारों के लिए सरकार के प्रयास: भ्रष्टाचार और अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गोरखपुर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करीब 3 करोड़ की आबादी इस महानगर पर निर्भर है, ऐसे में यहाँ की पत्रकारिता में राष्ट्रभक्ति और विकास का स्वर बुलंद होना चाहिए।

इन्होंने ली शपथ:  समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • अध्यक्ष: ओंकार धर द्विवेदी

  • उपाध्यक्ष: धनेश कुमार

  • महामंत्री: पंकज श्रीवास्तव

  • कोषाध्यक्ष: दुर्गेश यादव

  • अन्य पदाधिकारी: महेंद्र गौड़ (संयुक्त मंत्री), संजय कुमार (पुस्तकालय मंत्री) एवं कार्यकारिणी सदस्य।

इस गरिमामयी अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, स्थानीय संपादकगण और भारी संख्या में पत्रकार जगत के दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र त्रिपाठी और प्रेम पराया ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 3 9 2 2
Total views : 400783

Follow us on