Select Language :

Home » स्वास्थ्य » सीएमओ का जिला अस्पताल में निरीक्षण, दिए यह निर्देश

सीएमओ का जिला अस्पताल में निरीक्षण, दिए यह निर्देश

जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर

जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

How to Make a News Portal

LP Live, Muzaffarnagar:  सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती महिला मरीज से बातचीत कर उसका हाल जाना और जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ नाक-कान-गला, नेत्र विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) व संजीवनी टेलीमेडिसिन सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर उपचार, दवा वितरण, स्वच्छता व स्टाफ की उपलब्धता जैसी सुविधाओं की जानकारी ली।

सीएमओ ने एनआरसी प्रभारी को निर्देश दिए कि हर बच्चे को समय पर पोषण आहार व चिकित्सीय देखभाल मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति और समय पर इलाज उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. गीतांजलि वर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 4 9
Total views : 363366

Follow us on