Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर के प्लास्टिक गोदाम में दोबारा भड़की आग, दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची

मुजफ्फरनगर के प्लास्टिक गोदाम में दोबारा भड़की आग, दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर के कूकड़ा चौराहे पर स्थित एक प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में गुरुवार को एक बार फिर आग लग गई। हैरानी की बात यह है कि इसी गोदाम में महज एक सप्ताह पहले ही भीषण अग्निकांड हुआ था, जिस पर पांच घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था।
गुरुवार को गोदाम से दोबारा धुआं और लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे एक और बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनुराग कुमार ने बताया कि पिछले अग्निकांड के बाद प्लास्टिक के कट्टों के ढेर में नीचे की तरफ तपिश (गर्मी) बनी रह गई थी। इसी दबी हुई तपिश के कारण गुरुवार को गोदाम में दोबारा आग भड़क उठी।
गौरतलब है कि गोदाम मालिक मनोज खंडेलवाल ने पहले दिन हुए अग्निकांड में ही डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया था। एक ही सप्ताह में दूसरी बार आग लगने की घटना से व्यापारी को दोहरा झटका लगा है।
यह वहीं गोदाम है, जिसमें भीषण अग्निकांड के दौरान मुजफ्फरनगर के स्थानीय सपा नेता, भाजपा नेताओं सहित व्यापारी नेताओं ने पहुंचकर अपने भ्रमण की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर मनोज खंडेलवाल की संवेदनाओं के साथ खेलने के साथ अपनी राजनैतिक सक्रियता को बढ़ावा देने का दम भरा था। नेताओं की इन हरकतों पर गुड व्यापार से जुड़े अरूण खंडेलवाल ने उक्त नेताओं को फेसबुक पर पोस्ट लिखकर करारा जवाब दिया था कि जो नेता किसी के दुख की घड़ी में भी अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाते हैं, क्या वह पीड़ित की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाएंगे।

मुजफ्फरनगर में प्लास्टिक कट्टों के गोदाम में भीषण आग

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 2 8 6
Total views : 459311

Follow us on