Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » जिला अस्पताल में शपथ ग्रहण, बिना भेदभाव मरीजों के उपचार का संकल्प

जिला अस्पताल में शपथ ग्रहण, बिना भेदभाव मरीजों के उपचार का संकल्प

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखने तथा उसके आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है।

*मुजफ्फरनगर के प्लास्टिक गोदाम में दोबारा भड़की आग, दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची*

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर के प्लास्टिक गोदाम में दोबारा भड़की आग, दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची

उन्होंने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों का पालन करना हम सभी का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है तथा विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी मरीजों को समान एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र तिरखा ने भारतीय संविधान के निर्माण एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि संविधान सभा ने संविधान निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लिया था। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण रूप से लागू किया गया, साथ ही संविधान की प्रमुख विशेषताओं एवं मूल सिद्धांतों की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित लोगों को इसके महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को अपने कार्य एवं व्यवहार में अपनाने तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जावेद, डॉ. सचिन जैन, डॉ. गरिमा, डॉ. फैसल सिद्दीकी, मेट्रन रूमी पाल, अनिल कुमार, श्री संजीव लांबा, हारून, कंचन बाला सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 8 3 9 1
Total views : 459439

Follow us on