
लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी ने इसे पीडीए पत्र नाम दिया है। घोषणापत्र में किसानों की कर्जमाफी, युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं की पेंशन और विद्यार्थियों को लैपटॉप देने सहित कई बड़े वादे किए गए हैं। सपा ने अपने चुनावी एजेंडे में किसान, युवा, महिला और शिक्षा को प्रमुखता दी है।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी रहने के बीच सपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। मंगलवार को सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का पहला प्रस्ताव दिया था, जबकि कांग्रेस ने कम से कम 50 जीतने योग्य सीटों सहित कुल 120 सीटों की मांग की है। ऐसे में सपा के घोषणापत्र जारी करने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किसानों की कर्जमाफी और 24 घंटे में गन्ना भुगतान का वादा
समाजवादी पार्टी ने किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी कासपा ने युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े ऐलान किए हैं। पार्टी के अनुसार, पांच वर्षों में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा दो से तीन करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की भी घोषणा की गई है।
12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप, पांच रुपये में भोजन
शिक्षा और विद्यार्थियों को लेकर भी सपा ने कई वादे किए हैं। पार्टी ने 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा समाजवादी कैंटीन के माध्यम से पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।
बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन
महिलाओं और बुजुर्गों को आर्थिक सहायता देने के लिए सपा ने बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि इससे जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।
आजम खान ने मंच से सत्ताधारी पार्टी पर साधा निशाना
घोषणापत्र जारी होने से पहले सपा नेता आजम खान ने मंच से सत्ताधारी पार्टी पर कटाक्ष किया और अपना दर्द बयां किया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा, “शिक्षा अच्छी होगी तो परीक्षा सच्ची होगी।”
समाजवादी पार्टी के इन ऐलानों के साथ ही उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि सपा के पीडीए पत्र को जनता का कितना समर्थन मिलता है और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Post Views: 125












Total views : 459617