Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

मुजफ्फरनगर में व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

LP Live, Muzaffarnagar: नई मंडी वकील रोड स्थित एक चीनी व्यापारी के आवास पर गुरुवार दोपहर इनकम टैक्स विभाग की दिल्ली और लखनऊ की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आयकर विभाग को व्यापारी के आय और लेन-देन में गड़बड़ी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

How to Make a News Portal

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे इनकम टैक्स की तीन टीम अर्धसैनिक बलों के साथ व्यापारी के घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम के साथ सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारी घर और कार्यालय में रखे अकाउंट रजिस्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते रहे। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा।

गौरतलब है कि बुधवार को इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मंसूरपुर शुगर मिल में भी छापा मारा था। माना जा रहा है कि दोनों छापों के बीच सीधा संबंध है, क्योंकि चीनी कारोबारी का उस मिल से व्यावसायिक जुड़ाव बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि लेन-देन और टैक्स भुगतान से संबंधित कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के व्यावसायिक जगत में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 7 3
Total views : 403660

Follow us on