देशराजनीतिराजस्थान

राजस्थान: क्या कांग्रेस एक दशक का सूखा खत्म करेगी या फिर भाजपा की होगी हैट्रिक!

पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान करेंगे ढाई करोड़ मतदाता

भाजपा के एक बार फिर कर सकती है क्लीन स्वीप
LP Live, New Delhi: राजस्थान की सभी 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। जहां भाजपा एक बार फिर राजस्थान की सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करने के मिशन से चुनाव मैदान चुनावी जंग में हैं। वहीं एक दशक के सूखे के बाद कांग्रेस को अपना खाता खुलने की आस है। इस राज्य में हालांकि लोकसभा चुनाव की जंग भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना तय है, जहां इससे पहले पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सत्ताहीन करके सरकार बनाई है। राजस्थान में पहले चरण में लोकसभा की 12 सीटों पर 19 अप्रैल और दूसरे चरण में बाकी 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में पहले चरण में लोकसभा की 12 सीटों पर 19 अप्रैल और दूसरे चरण में बाकी 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 24 सीटों पर उतारे उम्मीदवारों में 10 मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरो पर दांव खेला है। लोकसभा अध्यक्ष और तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत दस सांसदों को ही भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा, जबकि तीन सांसद राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हो गये। मसलन राजस्थान में इस बार भाजपा 14 नए चेहरों के साथ चुनावी जंग में है। जबकि पिछली बार राजग के साथ चुनाव जीतने वाले आरएलपी नेता ने इस बार इंडिया गठबंधन से चुनाव लडने का फैसला किया है, जहां भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आई कदावर नेता एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नए चेहरे के रुप में जगह दी है। राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर अभी पेंच फंसा होने के कारण इस बात का इंतजार है कि यहां पिछले दो बार के सांसद सुभाष बहेड़िया को तीसरा मौका मिलेगा या फिर कोई नया चेहरा होगा? यह असंमजस अभी तक बना हुआ है। चूंकि भाजपा का राजस्थान में हैट्रिक बनाने की रणनीति के साथ चुनावी मैदान में है। दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं जबकि एक-एक सीट इंडिया गठबंधन में शामिल आरएलपी, सीपीआई(एम) तथा भारत आदिवासी पार्टी के लिए छोड़ी है। राजस्थान में प्रमुख दलों में भाजपा और बसपा अपने दम पर चुनाव मैदान में है। जबकि इंडिया गठबंधन से कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी(हनुमान बेनीवाल) तथा भारत आदिवासी पार्टी (मोहन लाल रोत) चुनावी जंग में हैं।

दांव पर होगी तीन केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं अलवर लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि दूसरे चरण मे जोधपुर लोकसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। वहीं सीकर लोकसभा सीट से भाजपा की ने एक बार फिर सुमेधानंद सरस्वती पर भरोसा जताया तो पिछली बार गठबंधन दल वाली नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आई ज्योति मिर्धा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

पहली बार वोट करेंगे 15.55 लाख युवा
लोकसभा चुनाव में इस बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर इस बार 5,29,68,476 मतदाताओं का जाल बना हैं, जिनमें 2,74,75,971 पुरुष, 2,53,51,276 महिला, 616 थर्ड जेंडर एवं 1,41,229 सर्विस तथा 15,70,490 दिव्यांमग मतदाता शामिल हैं। वहीं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। खासबात है कि 18-19 साल के 15,54,604 नए मतदाताओं को भी पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। राजस्थान में 100 साल से ज्या,दा उम्र के करीब 20,496 मतदाता पंजीकृत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 4.89 करोड़ के मुकाबले 5.32 करोड़ मतदाताओं का चक्रव्यूह होगा। मसलन करीब 43 लाख वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दिव्यांग व बुजुर्गो को सुविधा
राजस्थान निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव 58 हजार से अधिक दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से ही मतदान करने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 35,542 पहले चरण और बाकी दूसरे चरण में मतदान करेंगे।

पहले चरण में ढाई करोड़ मतदाता 
लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव में 2,54,29,610 मतदाता सांसदों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1,32,89,538 पुरुष, 1,20,25,699 महिला और 304 थर्डजेंडर के अलावा 2,51,250 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में लोकसभा के लिए 18-19 वर्ष उम्र के 7,98,520 नए मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। वहीं 1,14,069 सर्विस वोटर भी मतदाता सूची में शामिल हैं। इस पहले चरण में सबसे ज्यादा 22,87,350 मतदाता जयपुर लोकसभा सीट और सबसे कम 18,99,304 दौसा लोकसभा सीट पर हैं। 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं में सबसे अधिक संख्या 1,802 झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र में है। जबकि 13 ऐसे बुजुर्ग मतदाता भी है, जिनकी उम्र 120 वर्ष से अधिक है।

इस बार मदान केंद्रों में बढ़ोतरी
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 53,126 मतदान केन्द्र बनाएं गये हैं, जिनमें से पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों का चुनाव 24,370 मतदान केन्द्रों पर होगा, जिसमें 23,651 मतदान केन्द्र और 719 सहायक मतदान केन्द्र होंगे। जबकि दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए 28,105 मतदान केन्द्र और 651 सहायक मतदान केन्द्रों समेत कुल 28,756 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग कराई जाएगी। इस प्रकार साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 51,965 मतदान केंद्र थे, जिनमें इस बार 1161 मतदान केंद्र बढ़ाए गये हैं। जबकि इस बार राजस्थाझन की कुल 25 सीटों पर कुल 5,32,09,789 मतदाता वोटिंग कर सकेंगे। इनमें 18 से 19 साल के नए 15 लाख से ज्यांदा पहली बार मतदान में भागीदारी करेंगे।

वोट प्रतिशत बढ़ाने में आगे रही भाजपा
राजस्थान में 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर बादशाह कायम की थी, जिसमें भाजपा को 2009 के लोकसभा में मिले 36.57 प्रतिशत वोट के 54.94 प्रतिशत वोट मिले। जबकि साल 2019 के आम चुनाव भाजपा को 24 सीटों पर 58 प्रतिशत वोट हासिल हुआ। इस बार भाजपा को 60 फिसदी से ज्यादा वोट हासिल करने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस को जहां 2009 में 47.19 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे, तो वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत घटकर 30.36 प्रतिशत पर रह गया। जबकि 2019 के चुनाव में 34.24 प्रतिशत वोट हासिल होने के बावजूद कांग्रेस राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button