Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना, नहीं होने देंगे स्कूलों का विलय

बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों का धरना, नहीं होने देंगे स्कूलों का विलय

LP Live, Muzaffarnagar:  भारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ की जनपद इकाई ने जिला अध्यक्ष राम रतन बालियान व महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान स्कूलों को विलय करने की योजना का विरोध किया गया।
धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि सरकार के आदेश पर मुजफ्फरनगर में करीब 250 स्कूल बंद हो रहे हैं, उनको मर्ज कर अन्य विद्यालय में समाहित किया जा रहा है। हर ब्लाक मे विद्यालयों का विलय किया जा रहा है। इस व्यवस्था को तत्काल रोका जाए अन्यथा शिक्षक सड़कों पर उतरेगा। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें स्कूलों को मर्ज करने का आदेश वापस लिए जाने की मांग की। महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था का डटकर विरोध होगा और शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे पुरकाजी से शिक्षक नेता मैराज खालिद ने कहा कि शिक्षक किसी भी कीमत पर विद्यालयों को समाहित नहीं होने देंगे। प्रदेश नेतृत्व से आए मनीष गोयल ने कहा कि शिक्षक किसी भी कीमत पर नहीं झुकने वाला है, उन्हें यह काला कानून वापस चाहिए। इस दौरान सुधीर पोरिया, रवि कुमार, मेराज खालिद अखलाक अहमद,मोहित, पूजा शर्मा संध्या चौधरी, मंजू चौधरी, संदीप तोमर पुरकाजी अमित कुमार, चरथावल सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष व अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 1 4 3
Total views : 403915

Follow us on